खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पहली नवम्बर तक की जारी पूर्वानुमान में साइक्लोन अर्नब के सक्रिय प्रभाव उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में पड़ने की स्थिति से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस बीच 29 से 31 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार के अनेकों स्थानों पर मेघगर्जन, बिजली चमकने व तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रह सकता है। इधर 30 व 31 अक्टूबर के दौरान खगड़िया के आसपास जिलों के कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान भी लगाया गया है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्...