खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले चार दिनों तक गर्मी का खासा असर रह सकता है। हालांकि इस बीच हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 26 अगस्त तक की जारी पूर्वानुमान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आगामी 25 व 26 अगस्त के आसपास बेगूसराय सहित अन्य जिलों में गरज व चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद की जा रही है। इस अवधि में कुल 45 से 65 मिली मीटर वर्षा हो सकती है। जिसका असर खगड़िया जिले के कुछ भागों में पड़ने की संभावना हो सकती है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इधर इस दौरान मुख्यत: पूर्वी दिशा से पांच से पन्द्रह किलो...