खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा और भांग चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इसके बाद धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शहर के एसडीओ रोड स्थित शिवालय, लोहापट्टी शिवालय, सेल्स टैक्स कार्यालय के निकट शिव मंदिर, सन्हौली पोखर स्थित शिव मंदिर, बलुआही ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : सावन के अंतिम सोमवार तारापुर के सभी शिवालयों में उमड़ी श्रद...