खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में गणेश महोत्सव शनिवार की रात अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही 20 सितंबर की सुबह कलश विसर्जन के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा। महोत्सव मेले में लगाए गए आकर्षक झूले, जलपरी, मीना बाजार आदि का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। वही जयपुर राजस्थान के मनीषानंद वैदिक द्वारा संध्या आरती से माहौल सात दिनों तक भक्तिमय रहा। पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ती रही। इस मौके पर गणेश महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव आयुष कुमार गोलू, कोषाध्यक्ष सनमुन कुमार, सदस्य रूपेश कुमार, राजा कुमार, ईश्वर, डेविड कुमार, शुभम अग्रवाल, सौरव कुमार, सुमित कुमार, पंकज, मनीष, सुयश,...