खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में स्थित डिग्री कॉलेजों में बालिका छात्रावास नहीं है। जी हां, जिले के चारों डिग्री कॉलेजों में बालिकाओ के लिए हॉस्टल की सुविधा आज तक नहीं की जा सकी है। महिला हॉस्टल नहीं रहने से छात्राओं को शहर में भाड़े के मकान में रहने की मजबूरी है। जिससे अभिभावकों के सामने अपने बेटियों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। हॉस्टल की स्थिति का आलम यह है कि कोशी कॉलेज में सौ बेड की महिला हॉस्टल राशि के अभाव में दशक से बेकार साबित हो रहा है। दूसरी ओर शहर स्थित महिला कॉलेज में बालिका हॉस्टल की प्रस्तावित जमीन आज भी अतिक्रमित है। जिससे यूजीसी को राशि भी वापस कर देनी पड़ी। वहीं परबत्ता व गोगरी स्थित डिग्री कॉलेजों में भी महिला छात्रावास नहीं बना है। ऐसे में जिले के सुदुर गांव से शहर आकर पढ़ाई करने वाली...