खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी अनुमंडल के गौछारी खटहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र शाम ढलते ही बंद 30 बेड का अस्पताल हो जाता है। इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में एक भी स्थायी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रहने के कारण मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है। वही अस्पताल में सर्दी व खांसी की दवा की दवाईयां उपलब्ध नहीं है। सर्दी व खांसी से पीड़ित मरीज, फूलो देवी, मणिकांता देवी, राजकिशोर महतो, प्रभाकर चौरसिया, दिवाकर साह, प्रमीला देवी, कैलाश मंडल, बेचन शर्मा, चौरसिया, संजुला देवी, बिजली देवी, सुदामा देवी, कैलाश चौरसिया आदि ने बताया करोड़ों रुपये की लागत से खटहा गौछारी मे लोगों के इलाज के लिए अस्पताल का निर्माण कराया गया।

अस्पताल में डॉक्टर और दवाओं की कमी अस्पताल में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं : इस अस्पताल में एक भी एमब...