खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे दिन 664 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बताया जा रहा है कि जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में क्रिकेट, हॉकी, साइकिलिंग एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जबकि खेल भवन, खगड़िया में बालक कबड्डी, शतरंज एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

बालक कबड्डी में भागीदारी बताया जा रहा है कि बालक कबड्डी में 409 छात्रों ने भाग लिया। वहीं क्रिकेट में 81, टेबल टेनिस 16, वॉलीबॉल में 136, हॉकी में 25, साइकिलिंग में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशेष रूप से बालक कबड्डी में 409 प्रतिभागियों की भागीदारी रही, जो जिले में इस खेल के प्रति विद्यार्थियों के व्यापक उत्साह को दर्शाती है। इ...