खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: खगड़िया । विधि संवाददाता जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया का चुनाव सत्र 2026-28 के लिए आगामी 11 अगस्त को मतदान होगा। वही नाम वापसी के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है। एक पद अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार में निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह एवं भीम प्रसाद यादव मैदान में हैं। जबकि महासचिव एक पद के लिए पांच उम्मीदवार में निवर्तमान महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व महासचिव महेश कुमार सिंह, अजित कुमार सिन्हा, शत्रुघ्न प्रसाद यादव एवं सीमा अपने भाग्य आजमाने डटे हुए हैं। उपाध्यक्ष पद से नौ कैंडिडेट में अरुण मालाकार, कैलाश नारायण, दिनेशचंद्र झा, प्रिंस कुमार, प्राणेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, योगेश ठाकुर, राम अवधेश चौधरी और सुबोध कुमार सिन्हा ...