खगडि़या, अक्टूबर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को किया गया। दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बालक व बालिका वर्ग की खो-खो व फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ। पहले दिन कबड्डी व एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रखंड स्तर पर हुई प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी पांच से आठ अक्टूबर तक चलने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेंं भाग लेंगे। इधर शहर स्थित जेएनकेटी मैदान में सदर प्रखंड स्तरीय में बीईओ धर्मेन्द्र कुमार के देखरेख में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक में शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार, सुनील कुमार, शशिकांत रंजन, सोनी कुमारी आदि शामिल थीं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।फ...