Khagaria News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव: प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह में होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कलाकारों से पहली सितम्बर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में कलाकार आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय कला महोत्सव में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इधर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय कला महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 साल होनी चाहिए। बताया कि शास्त्रीय गायन, तबला वादन, कत्थक नृत्य, मूर्ति कला, लोक संगीत, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन, फोटोग्राफी, विज्ञान प्रदर्शनी, अभिनय आदि कला के कलाकारों के बीच प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.