खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव अंतर्गत सोमवार को पेटिंग व मूर्ति कला प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाया। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय सभागार में हुई पेटिंग व मूर्ति कला प्रतियोगिता में दर्जनों कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना को कागज पर उकेंड़ा। वहीं मूर्ति कलाकारों ने मूर्ति से अपनी कला को दिखाया। इधर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार व इंटर स्कूल मेहसौड़ी की शिक्षिका अनुृभूति की देखरेख में कलाकार प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं निर्णायकों ने बेहतरी कलाकारों का चयन किया। इधर तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का 27 अक्टूबर को खेल भवन में डीएम द्वारा समारोहपूर्वक उदघाटन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का...