खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के महिला महाविद्यालय शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 100 सप्ताह के 'नशा मुक्त युवा अभियान' के अंतर्गत साइक्लोथॉन एवं जागरूकता दौड़ का आयोजन कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही महाविद्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खगड़िया जिला मद्यनिषेध पदाधिकारी मो. अब्दुल सत्तार, पुलिस विभाग के अधिकारीमहेश प्रसाद मेहता, वन विभाग के अधिकारी तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. तौसीफ मोहसिन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : जागरूकता दौड़ का आयोजन कर युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण...