Khagaria News: जलजमाव वाले खेतों से जलनिकासी के लिए पहल तेज
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता हिन्दुस्तान में 24 अक्टूबर को हजारों एकड़ कृषि जमीन में पानी से रबी की बुआई पर मंडराया संकट शीर्षक से प्रकाशित खबर पर अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया है। जिले के सदर प्रखंड व अलौली प्रखंड क्षेत्र में उपजाऊ भूमि में जलजमाव की समस्या से रबी की बुआई की संकट को दूर करने के लिए पहल तेज कर दी गई है। मंगलवार को बदला कराचीन के 34.50 किलोमीटर के इटवा स्लुईस के निकट सदर विधायक के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी, सदर एसडीओ व किसान नेता समेत स्थानीय किसान पहुंचे। इस दौरान विभिन्न बिदुओं पर चर्चा भी की गई कि किस प्रकार से और कौन से विधि से गाद को हटाया जाए। जिससे जल निकासी हो सके। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जल्द जलनिकासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.