खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता तिलाठी गांव में एक भूखंड के पैमाईश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने की खबर है। इस घटना में एक पक्ष के पिता पुत्र के घायल हो गए। जिसका प्राथमिक उपचार पीएचसी में किया गया। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी एक व्यक्ति के घायल होने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। एक पक्ष के बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी जय प्रकाश साह के पुत्र रोशन कुमार उर्फ रोशन राज ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि बुधवार को वह अपने केवालगी जमीन का पैमाईश सरकारी अमीन से करवा रहा था। इसी क्रम में मिथिलेश कुमार निषाद, अवधेश कुमार निषाद, डोमी मुखिया, जयप्रकाश गुप्ता सहित ग्यारह नामजद एवं दस अज...