खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता। जिले के अलौली थाना क्षेत्र के संझौती गांव में रविवार के देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान सुरेश यादव, अशोक यादव, रंजीत यादव, अरविंद यादव और रीता देवी सहित एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि...