Khagaria News: जबरन खेत जोत-आबाद कर लेने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, नवम्बर 21 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर एक गोंगी गांव निवासी प्रेमलाल यादव के पत्नी ममता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन केवालगी जमीन को जोत-आबाद कर लेने की शिकायत की है। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसमें जबरनफसल की बुवाई कर दी। आवेदन में आवेदिका ने जमीन की पूरी विवरणी अंकित करते हुए कहा है कि उसके सगे-संबंधियों ने वर्ष 2023 में उक्त भूमि को केवाला के माध्यम से खरीदारी की है। जिसका लगान अद्यतन है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एग्रीमेंट कर जमीन रजिस्ट्री करने से मुकरने की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.