खगडि़या, सितम्बर 15 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। डीएम विक्रम विरकर के निर्दर्ेश पर सोमवार को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो ज्याउर्रहमान ने विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के नौ आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जनता दरबार में 25 शिकायतों की सुनवाई ; त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्...