खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के सदर प्रखंड की बछौता पंचायत के भिरयाही पोखर स्थित महादलित टोला में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का डीएम विक्रम विरकर ने जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अब हर बच्चों का जन्म प्रमाण बनवाना जरूरी है। क्योंकि आधार कार्ड बनवाने में भी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनबाना जरूरी होता है। ऐसे में लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के प्रति पूरी तरह से जागरूकता दिखाने की जरूरत है। वंचित बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की अपील उन्होंने की। डीएम ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बच्चे की पहली आधिकारिक पहचान है, जिसके आधार पर आधार कार्ड, विद्यालय में नामांकन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाना आसान होता है। यह ...