खगडि़या, अगस्त 22 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें सुनवाई के बाद पुराने एक दर्जन से ज्यादा मामले को निष्पादित कर दिया गया, जबकि नए आए दस मामले को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया है। जनता दरबार की कार्रवाई दोपहर बारह बजे से प्रारंभ हुई, जो कि संध्या पांच बजे के करीब समाप्त हुई। जनता दरबार में अधिकारियों ने दोनों पक्षों के आपसी सहमति से अधिकांश मामले को निष्पादित किया। इसे सफल बनाने में प्रभारी सीओ सह आरओ सत्यनारायण झा, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, अंचल लिपिक पंकज कुमार, हल्का कर्मचारी गोपाल कृष्ण मिश्र आदि ने आवश्यक सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भूमि विवाद से संबंधित 25 आवेदन ...