खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिला जनता दल (यू) कार्यालय, खगड़िया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और एकता का प्रतीक रहा है। देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रह...