खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने गोगरी थाना अंतर्गत में छापेमारी कर गुरुवार की देर शाम शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोगरी थाना अंतर्गत मुश्किपुर के साकिर आमल के रूप में हुई है। जिसके पास से एक लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। छापेमारी में उत्पाद एसआई विष्णु प्रिया, एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस बल के जवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...