खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर स्थित अड्डा घाट से चन्द्रदेव चौधरी को 4.600 लीटर विदेशी शराब, 20 पैकेट फ्रुटी व दो बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अधोरी स्थान के पास से रवि कुमार को 1.200 एमएल चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। इधर पांच सौ एमएल विदेशी शराब के साथ एक अन्य कारोबारी को भी पकड़ा गया। कार्रवाई में उत्पाद एएसआई पप्पू कुमार व मनोज कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 1952 लीटर विदेशी शराब जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...