खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर चौदह से एक पिता एवं उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार होने वाले में अवकाश प्राप्त शिक्षक सुभाषचंद्र शर्मा, उसके तीन पुत्र क्रमश: इंद्रजीत कुमार उर्फ इंदल शर्मा, धारो शर्मा एवं कृष्ण कुमार का नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर थाना में वर्ष 2016 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। सभी अभियुक्तों को शनिवार की देर रात में उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया लगातार छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : छापेमारी में पिता व पुत्र सहित चार गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान...