खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता मधेपूरा जिला के उदाकिशुनगंज पुलिस ने बेलदौर पुलिस के सहयोग से अलग-अलग मामले में फरार दो शराब कारोबारी को शनिवार को बेलदौर बाजार से गिरफ्तार कर अपने साथ लेते चली गई। गिरफ्तार शराब कारोबारी का पहचान बेलदौर बाजार के जयप्रकाश शर्मा उर्फ लत्तर शर्मा एवं बबलू शर्मा के रूप मे की गई है। जानकारी के मुताबिक उदाकिशुनगंज थाना में वर्ष 2022 से अलग-अलग मामलों में दोनों फरार आरोपी को उदाकिशुनगंज पुलिस तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को उदाकिशुनगंज पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अपने साथ ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...