खगडि़या, अक्टूबर 14 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा रेलवे केबिन ढाला के पास से संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि गश्ती पर तैनात एसआई अजीत कुमार ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। शक होने पर दोनों को थाना लाया गया। जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बन्देहरा निवासी शिवाकांत यादव के पुत्र अमित कुमार उर्फ अमन और पीतोंझिया निवासी इंद्रदेव पंडित के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत...