खगडि़या, सितम्बर 30 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडल के पौरा पुलिस ने छोटी मैरा गांव में छापेमारी कर एक देसी राइफल बरामद कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस मुख्यालय का लगातार निर्देश मिल रहा है कि क्षेत्र में कोई भी लोग अवैध हथियार रखता औऱ गांव में अपना वर्चस्व दिखाता हैं ऐसी सूचना मिले तो त्वरित कार्रवाई करें। इसी कड़ी में पौरा थानाध्यक्ष सतीश कुमार पटेल को गुप्त सूचना मिली कि छोटी मैरा गांव हरिकांत मुनि का पुत्र सुनील कुमार अवैध देसी राइफल लेकर खुलेआम घूमता है और अपना वर्चस्व दिखाता है। सूचना पर पौरा थानाध्यक्ष ने टीम गठित कर मंगलवार की रात्रि को सुनील कुमार के घर पर छापेमारी गए तो सुनील घर पर मौजूद मिले। पुलिस ने उसे पकड़कर घर में राइफल रखने की पूछत...