खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के चर्चित लूटकांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, चौथम थाना कांड संख्या 118/23, दिनांक 18 अप्रैल 2023 में भारतीय न्याय संहिता (पूर्व भादवि) की धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चौथम थाना क्षेत्र के घमहारा से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धमारा निवासी इन्द्रदेव यादव का पुत्र संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले ...