खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, चौथम इकाई के बैनर तले गुरुवार को चौथम अंचल कार्यालय परिसर में 11 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर, महिला-पुरुष समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने खाद्य पदार्थों, चीनी, प्याज, डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से गरीब-मजदूर परिवारों पर पड़ रहे असर का मुद्दा उठाया। भूमिहीन गरीबों को जमीन देने, ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त करने तथा नल-जल एवं हरियाली योजना के तहत...