खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना परिसर स्थित सभा कक्ष में रविवार को सेवानिवृत्त हुए 10 चौकीदारों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार एवं अनिल कुमार सहित चौकीदार-दफादार संगठन के जिला मंत्री तथा थाना के सभी चौकीदार एवं दफादार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हुए सभी 10 चौकीदारों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने उनके लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सेवानिवृत्त चौकीदारों को अंगवस्त्र, छाता, जूता सहित अन्य उपय...