खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने लड़की से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलमनगर निवासी कोको यादव के पुत्र राजा कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इसी क्रम में चौथम थाना के एएसआई अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए राजा कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपीत को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...