Khagaria News: चौथम: तेलौंछ मुसहरी में आग लगने से सात घर जलकर राख
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के तेलौंछ पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित तेलौंछ मुसहरी में रविवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से सात परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जलने से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है। अगलगी में तेतरी देवी पति भूटो सदा, सुलेखा देवी पति मंगल सदा, माया देवी पति इंदल सदा, पिंकी देवी पति छेदी सदा, गीता देवी पति पिटु सदा, रूबी देवी पति रामचंद्र सदा एवं रीता देवी पत्नी मिथुन सदा के घर प्रभावित हुए हैं。
घटना का विवरण बताया गया कि खाना बनाने के दौरान लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.