खगडि़या, नवम्बर 25 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत कैथी गांव में लगने वाला ऐतिहासिक कार्तिक मेला करीब नौ दशक पुरानी परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। वर्ष 1936 में शुरू हुए इस मेले ने समय के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला धार्मिक श्रद्धा के साथ ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी मेल-मिलाप का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता : कार्तिक मंदिर का खुला पट, छह दिवसीय मेला हुआ शुरूमेले का इतिहास और आयोजन जानकारी के अनुसार, इस मेले की शुरुआत वर्ष 1936 में सुंदर ठाकुर उर्फ ढोको बाबा और स्वर्गीय विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने की थी।...