खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि भरतखंड थाना क्षेत्र के इंटर स्कूल भरतखंड में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ंकप्यूटर रूम के ग्रिल काटकर प्रिंटर, दो मॉनिटर, पांच सीपीयू, पांच माउस, चार बैट्री, वॉल फैन समेत कई कीमती उपकरण चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश यादव व शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चोर स्कूल परिसर में प्रवेश कर कंप्यूटर कक्ष तक पहुंचे। इसके बाद कटर से कमरे की ग्रिल काटकर अंदर रखे कंप्यूटर सेट, बैट्री, डिस्प्ले सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक ने भरतखंड थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अलीगंज उच्च विद्यालय से कम्प्यूटर पार्टस की चोरी इधर घटना कि थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी...