खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना क़ो लेकर पीड़ित महिला द्वारा थाना में आवेदन देकर अपने चचेरे भैंसुर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गत 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसका कथित रूप से चचेरा भैंसुर बुरी नीयत से उसके घर में घुस आया। उसका हाथ पकड़कर जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी जब उसका पति बाहर प्रदेश में था तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। उस समय भी ग्रामीणों के हस्तक्षेप से वह बच निकला था। इस घटना क़...