खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर 16 ढांढ़ी गांव निवासी पारो मुनि के पत्नी सोनिया देवी ने अपने ही पड़ोसी तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन बासगीत पर्चा के जमीन पर घर बनाने एवं इससे मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाने की शिकायत की है। घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद स्वर्गीय जामुन यादव के पुत्र हरि यादव, स्वर्गीय झाड़ी मुनि के पुत्र कमली मुनि एवं उसका पुत्र अंकज मुनि उसके बासगीत पर्चा के जमीन पर कब्जा कर जबरन घर बना रहा था। जिसे मना करने के लिए आवेदिका के साथ ही उसका पुत्र एवं पुत्र वधू गया तो नामजद अभियुक्त गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...