Khagaria News: ग्राम कचहरी में आपसी समझौते से पति-पत्नी ने साथ रहने का लिया संकल्प
खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान पंचायत भवन में सरपंच मनोज कुमार की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित ग्राम कचहरी में पति व पत्नी ने आपसी समझौते से साथ रहने का संकल्प लिया। पंचायत में पूर्णिया जिले की काजल कुमारी और स्थानीय राजाजान निवासी उपेन्द्र चौधरी के पुत्र बबलू कुमार के बीच सरपंच मनोज कुमार द्वारा आपसी सहमति से समझौता कराया गया। पंचायत के समक्ष समझौता पत्र पढ़कर सुनाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर कर समझौते की पुष्टि की। पंचायत के लोगों ने दोनों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.