खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगरं संवाददाता। शहर के गौशाला रोड में गुरुवार को सदर एसडीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। गौशाला रोड शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर व्यस्त समय में सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी नियमित रूप से अ...