खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता श्री केशरी नंदन व्यावामशाला के द्वारा 138 वें गौशाला मेला में 21 से 25 नवंबर तक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। दंगल प्रतियोगिता में बिहार समेत अन्य राज्यों के महिला व पुरुष पहलवान शिरकत करेंगे। इधर दंगल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री अमन बिहारी उर्फ शंकर सिंह ने कहा कि इस बार 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, 20 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग व दस वर्ष से 20 वर्ष आयु वर्ग को अलग अलग कैटेगरी में रखा गया है। यानि इन निर्धारित उम्र वाले पहलवान ही अपने आयुवर्ग वाले कैटेगरी के पहवालनों के साथ दांव आजमाएंगे। वहीं तीनों आयु वर्ग से 12 पहलवान फाइनल मैच में शिरकत करेंगे और इन 12 पहलवानों में से तीन विजेता व तीन उपविजेता घोषित किए जाएंगे। वहीं स...