खगडि़या, अगस्त 10 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर से फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। अपने आप को फर्जी आईएएस बताने वाले मनीष गुप्ता को पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के बाद उसके संपत्ति के आकलन को लेकर खगड़िया पुलिस जांच में आर्थिक अपराध ईकाई से भी सहयोग लेगी। एसपी भानू प्रताप सिंह ने पत्रकारों को रविवार को बताया कि जमालपुर का रहने वाला मनीष गुप्ता लंबे समय से गोगरी थाना समेत अन्य जिलों में आईएएस बताकर ठगी का कारोबार चला रहा था। उसकी बिहार ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संपत्ति होने की सूचना है। बड़े स्तर से जांच की जाएगी। प्राइवेट गाड़ी पर आईएएस अथवा भारत सरकार का बोर्ड लगाकर दबंगई करता था। उसके पास से ड्राइवरलेस टेसला कार भी बरामद किया है। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी बरामद किया गया है। दोनों वाहन...