Khagaria News: गोगरी में श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोगरी बाजार के बड़ी लाल दुर्गा मंदिर परिसर में असयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से किया। वृंदावन से आए कथा वाचक दुर्गेश नंदन जी महाराज ने कथा का शुभारंभ हनुमान चालीसा गाकर किया। कथा के प्रथम दिन प्रसिद्ध कथावाचक द्वारा श्रीराम जन्म के कारण और महात्म्य पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि जहां राम कथा होती है, वहां हनुमान जी स्वयं उपस्थित होते हैं और कलयुग में राम नाम ही मोक्ष का आधार है। पहले ही दिन कथा पंडाल में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा सुनने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन समिति ने बताया कि कथा प्रतिदिन संध्या 6 बजे से शाम 10 बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.