Khagaria News: गोगरी में आकर्षण का केंद्र बना केदारनाथ मॉडल वाला दुर्गा मंदिर प्रवेश द्वार
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में अवस्थित बड़ी लाल दुर्गा मंदिर का मुख्य द्वार इस बार केदारनाथ मॉडल पर बनाया गया है, जो पूरे गोगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है। बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाए गए इस भव्य गेट को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। केदारनाथ मंदिर की हू-ब-हू आकृति वाले इस द्वार के साथ युवा वर्ग सेल्फी लेने में मशगूल हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गेट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बड़ी लाल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष केशव सुमन, सचिव अरुण पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष दिलीप पोद्दार ने बताया कि इस बार कुछ अलग और आकर्षक करने के उद्देश्य से केदारनाथ धाम की थीम पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रंगोलियों से सजेगा आदि पूजा समिति पूजा पंडाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.