Khagaria News: गोगरी बाजार की मुख्य सड़क को अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं को किया जुर्माना
खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोगरी बाजार की मुख्य सड़क को अतिक्रमित करने वाले फुटकर बिक्रेताओं से जुर्माना की राशि वसूली कर उन्हें अतिक्रमण नही करने की चेतावनी दी गई। मंगलवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की टीम एवं नगर के जेई सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार ने गोगरी बाजार एवं कसवा में सड़क को अतिक्रमण करने वाले फुटकर विक्रेताओ को जुर्माना कर उनसे जुर्माना की राशि वसूल की गई। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने अतिक्रमण करने वाले फुटकर विक्रेताओं को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर सड़क को अतिक्रमण कर दुकान सजायी तो वैसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: मुख्य बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.