Khagaria News: गोगरी नगर के वार्ड पार्षद को मिली जान मारने की धमकी
खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर-12 के वार्ड पार्षद केशव सुमन के घर पर पहुंचकर नगर अध्यक्ष के पुत्र एवं उनके तीन सहयोगियों ने उन्हें जान मारने की धमकी दी है। घटना मंगलवार की रात्रि की है। पीड़ित वार्ड पार्षद ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। जिसमंे उन्होंने कहा है कि मंगलवार की रात्रि को वे कौआकोल स्थित अपने निजी आवास पर था। नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र निखिल कुमार एवं उनके सहयोगी राजा कुमार दो अज्ञात युवक के साथ उसके आवास पर आकर कहा कि उसने सशक्त स्थायी समिति की बैठक में योजना को पास नही करने दिया। नेतागिरी करता है, नेतागिरी भुला देंगे। जब हल्ला गुल्ला होने लगा तो वे लोग जान मारने की धमकी देते हुए निकल गया। आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और हर योजना में कमीशन मांगता हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.