खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: गोगरी । एक प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भगवान हाई स्कूल के मैदान में अनुमंडल प्रशासन, गोगरी-जमालपुर द्वारा आयोजित भव्य परेड कार्यक्रम में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, कदमताल, एकरूपता एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति की उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में उमेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकगण, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्...