खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर एसडीओ संजय कुमार गुरुवार को सख्त नजर आए। एसडीओ ने शहरी क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया तो जगह-जगह कचरे के ढेर और नालियों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान एसडीओ गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर बाजार पहुंचे। यहां सड़क किनारे और दुकानों के पास कचरे के ढेर लगे हुए थे। नालियों से भी गंदा पानी बह रहा था। स्थिति देख एसडीओ भड़क गए। एसडीओ संजय कुमार ने नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: नालों व सफाई व्यवस्था का अधिकारी ने लिया जायजा बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पूरे बाज...