खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में तीसरी मंजिल पर अवस्थित प्रसव कक्ष में इस भीषण गर्मी में एसी की समुचित सुविधा उपलब्ध नही रहने से जच्चा-बच्चा की जान खतरे में रहता है, लेकिन अस्पताल प्रशासन प्रसव कक्ष में एसी की सुविधा उपलब्ध नही करा रहे है। कई प्रसूता के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के तीसरी मंजिल पर प्रसव कक्ष है। छत की ऊपरी मंजिल पर प्रसव कक्ष रहने से तेज धूप और भीषण गर्मी में प्रसव कक्ष काफी गर्म हो जाता है। जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति बिगड़ने लगती है। अस्पताल की कई जीएनएम और एएनएम ने दबे जुबान से बताया कि तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण कई नवजात की जान चली गई है। कक्ष के अंदर तापमान अधिक रहने से नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने से जान खतरा में रहता है। हालांकि इस तरह की घटना प्रसव क...