खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते हुए गोगरी प्रखंड की इटहरी पंचायत के कटघरा गांव में बने डब्ल्यू पी यू यानी अवशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण के कारण पंचायत में कचरा प्रबंधन का कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। जानकारी के अनुसार कटघरा में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए लाखों की लागत से डब्ल्यू पी यू का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य गांव के कचरे को एकत्र कर उसका प्रसंस्करण कर खाद बनाना था, लेकिन वर्तमान में भवन पर अतिक्रमण हो जाने से वहां कचरा नहीं रखा जा रहा है और न ही उसका निष्पादन हो पा रहा है। इससे गांव में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्वच्छता कर्मी भी कचरा कहां रखें, इसे लेकर असमंजस में हैं। ग्रामीणों न...