खगडि़या, जुलाई 7 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमलोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में ऑन स्पॉट समस्या समाधान किया जायगा।शिविर में पंचायत के मुखिया शंभू चौरसिया, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, सीओ दीपक कुमार, आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी और नीलम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर-दक्षिणी भंडारतल पंचायत में लगाया ...