Khagaria News: गोगरी: मानदेय वृद्धि व ग्रेच्युटी की मांग को लेकर सेविकाओं ने दिया अल्टीमेटम
खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की आयोजित बैठक में सेविका एवं सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि, ग्रेच्युटी और महंगाई भत्ता सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी। संघ ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर चरणबद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें हड़ताल और सरकारी कार्यों का बहिष्कार भी शामिल हो सकता है। बैठक में राज्य महासचिव कुमार बिंदेश्वर, जिला महासचिव निर्मला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष बीना कुमारी यादव, प्रखंड महासचिव विभा कुमारी और अंशु झा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चार माह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.