Khagaria News: गोगरी: आशा कार्यकर्ताओ की बैठक में मिला टास्क
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को आशा फेसिलिटेटरों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की। बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आशा फेसिलिटेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान एनीमिया मुक्त बिहार अभियान, अतिकुपोषित बच्चों की सूची तैयार करने, कालाजार की रोकथाम एवं नियंत्रण पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में प्रसव पीड़िताओं की सूची बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी विस्तार से बात की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक सुनिश्चित करने पर विशेष जोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.